गर्मियों में सबसे ज्यादा क्या पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 10:49

गर्मियों की सुबह इन चीजों का करें सेवन (Summer Diet Plan)

कई बार गर्मियों की सुबह आपके लिए बेचैनी भरी और दुखदायक हो सकती है। इसे दूर करने के लिए आप सुबह-सुबह शरीर को हाइड्रेट और कूल करने के लिए चाय या काफी की जगह पर कुछ प्राकृतिक और हर्बल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. आप सुबह चाय की जगह जीरा पानी पी सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिल सकती है।

2. इसके अलावा शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप आंवला जूस या एलोवेरा जूस वॉटर पी सकते हैं। इससे शरीर की गर्मी और तापमान को बनाए रखने में मदद मिलती है।

3. आप चाहे तो गर्मियों की सुबह में जौ का पानी भी पी सकते हैं। यह भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और पाचन संबंधी समस्याओं के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

पेय पदार्थ ज्यादा लें - गर्मी के मौसम में ठोस आहार की बजाए तरल पेय पदार्थ जैसे ठंडा पानी, नीबू पानी, नींबू शिकंजी, शर्बत, कैरी का पना, फलों का रस, छाछ, लस्सी ज्यादा मात्रा में लें, इनसे शरीर में तरावट बनी रहेगी और ऊर्जा का स्तर भी बना रहेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info